हाईस्कूल मुख्य परीक्षा वर्ष - 2025 High School Examination (Main) - 2025
SET/सेट : A Total Questions: 23 Time: 3 Hours Maximum Marks: 75
हिन्दी (HINDI)
इस प्रश्न पत्र के माध्यम से आप अपनी तैयारी का आकलन कर सकते हैं और परीक्षा के पैटर्न
निर्देश :
(i) सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य हैं।
(ii) प्रश्न क्रमांक 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक उपप्रश्न के लिए एक-एक अंक, कुल 30 अंक निर्धारित हैं।
(iii) प्रश्न क्रमांक 06 से 17 तक अति लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए दो-दो अंक निर्धारित हैं। (शब्द सीमा लगभग 30 शब्द)
(iv) प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए तीन-तीन अंक निर्धारित हैं। (शब्द सीमा लगभग 75 शब्द)
(v) प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक विश्लेषणात्मक प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए चार-चार अंक निर्धारित हैं। (शब्द सीमा लगभग 120 शब्द)
(vi) प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक सभी प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
(vii) प्रत्येक प्रश्न के सम्मुख उसके आवंटित अंक अंकित हैं।
प्रश्न 1: सही विकल्प का चयन कर लिखिए : (1×6=6)
(i) 'वात्सल्य' के श्रेष्ट कवि माने जाते हैं
(अ) तुलसीदास
(ब) सूरदास
(स) कबीरदास
(द) जयशंकर प्रसाद
(ii) हवा की थिरकन का सिमटा हुआ संकोच माना है :
(अ) मिट्टी को
(ब) फसल को
(स) आकाश को
(द) बरसात को
(iii) वीर रस का स्थायी भाव है
(अ) क्रोध
(ब) उत्साह
(स) भय
(द) रति
(iv) हालदार साहब को कंपनी के काम से कस्बे से गुजरना पड़ता था
(अ) हर रोज
(ब) हर दूसरे दिन
(स) हर पन्द्रहवें दिन
(द) हर तेरहवें दिन
(v) वाच्य के प्रकार होते हैं
(अ) 4
(ब) 3
(स) 5
(द) 2
(vi) मधु कांकरिया की सहेली का नाम है -
(अ) मणि
(ब) जितेन
(स) प्रियंवदा
(द) बसुंधरा
प्रश्न 2: रिक्त स्थानों में सही विकल्प का चयन कर लिखिए : (1×6=6)
(i) परशुराम ने ___________ का वध किया था। (सहस्रबाहु / रावण)
(ii) कामायनी एक ___________ है। (मुक्तक काव्य / महाकाव्य)
(iii) रस के ___________ भेद हैं। (10 / 15)
(iv) बालगोबिन भगत की अवस्था ___________ थी। (साठ के ऊपर / पैंसठ के ऊपर)
(v) "जिजीविषा" शब्द का अर्थ ___________ है। (जीने की इच्छा / जाने की इच्छा)
(vi) "मैं क्यों लिखता हूँ" पाठ के लेखक ___________ हैं। (अज्ञेय / यशपाल)
प्रश्न 3: सत्य / असत्य चयन कर लिखिए (1×6=6)
(i) कमल तालाब को छोड़कर आकाश में खिल रहे हैं।
(ii) चौपाई छन्द अर्द्ध सम मात्रिक छंद है।
(iii) शीला अग्रवाल मन्नू भंडारी की माँ थी।
(iv) बिस्मिल्ला खाँ को शहनाई वादन के लिए 'भारत रत्न' मिला।
(v) जिस भाव से किसी काम को करने या होने का बोध होता है, उसे क्रिया कहते हैं।
(vi) सभ्यता संस्कृति का परिणाम है।
प्रश्न 4: सही जोड़ी मिलाकर लिखिए : (1×6=6)
| (क) | (ख) |
| (i) संगतकार | (i) लखनऊ |
| (ii) छंद के प्रकार | (ii) शहनाई वादक |
| (iii) बिस्मिल्ला खाँ | (iii) 2 |
| (iv) गले का हार होना | (iv) 3 |
| (v) संधि के प्रकार | (v) मंगलेश डबराल |
| (vi) बालम खीरा | (vi) बहुत प्यारा |
प्रश्न 5: एक वाक्य में उत्तर लिखिए (1×6=6)
(i) किसकी आभा अट नहीं रही है?
(ii) प्रबंध काव्य के कितने भेद होते हैं?
(iii) नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा कहाँ लगवा दी गई ?
(iv) "काला अक्षर भैंस बराबर" का क्या अर्थ है?
(v) बाबू जी 'रामनामा बही' में कितने बार राम नाम लिखते थे ?
(vi) "साना-साना हाथ जोड़ि" पाठ के आधार पर पहाड़ी कुत्ते कब भौंकते हैं?
प्रश्न 6: [2 अंक]
प्रगतिवाद की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
अथवा
रीतिकाल को श्रृंगारकाल क्यों कहा जाता है?
प्रश्न 7: [2 अंक]
कवि सूरदास अथवा जयशंकर प्रसाद की काव्यगत विशेषताएँ निम्न बिन्दुओं के आधार पर लिखिए :
(i) दो रचनाएँ
(ii) भावपक्ष
प्रश्न 8: [2 अंक]
गोपियों ने उद्धव से योग की शिक्षा कैसे लोगों को देने की बात कही है ?
अथवा
फसल उपजाने के लिए आवश्यक तत्व कौन-कौन से हैं?
प्रश्न 9: [2 अंक]
"राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद" पाठ के आधार पर राम के स्वभाव की दो विशेषताएँ लिखिए।
अथवा
संगतकार किन-किन रूपों में मुख्य गायक-गायिकाओं की मदद करते हैं ?
प्रश्न 10: [2 अंक]
खण्डकाव्य किसे कहते हैं?
अथवा
अतिशयोक्ति अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
प्रश्न 11: [2 अंक]
'हास्य' रस की परिभाषा लिखते हुए उदाहरण भी लिखिए।
अथवा
दोहा छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
प्रश्न 12: [2 अंक]
आत्मकथा और जीवनी में कोई दो अंतर लिखिए।
अथवा
कहानी और उपन्यास में कोई दो अंतर लिखिए।
प्रश्न 13: [2 अंक]
लेखिका मन्नू भंडारी के पिता रसोई को 'भटियार खाना' क्यों कहते थे?
अथवा
मूर्ति पर लगा सरकंडे का चश्मा क्या उम्मीद जगाता है ?
प्रश्न 14: [2 अंक]
भगत ने अपने बेटे की मृत्यु पर अपनी भावनाएँ किस तरह व्यक्त की ?
अथवा
काशी में हो रहे कौन-से परिवर्तन बिस्मिल्ला खाँ को व्यथित करते थे ?
प्रश्न 15: [2 अंक]
स्वयं प्रकाश अथवा मन्नू भंडारी का लेखक परिचय निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए :
(i) दो रचनायें
(ii) भाषा शैली
प्रश्न 16: [2 अंक]
निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखिए :
(i) जिसके आने की तिथि पता न हो।
(ii) जो सब कुछ जानता हो।
अथवा
समास विग्रह करके समास का नाम लिखिए।
(i) देशभक्ति
(ii) गंगा-यमुना
प्रश्न 17: [2 अंक]
कभी श्वेत तो कभी रंगीन पताकाओं का फहराना किन अलग-अलग अवसरों की ओर संकेत करता है?
अथवा
भोलानाथ और उसके साथियों के खेल और खेलने की सामग्री आपके खेल और खेलने की सामग्री से किस प्रकार भिन्न है ?
प्रश्न 18: [3 अंक]
निम्नलिखित पद्यांश की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए :
विकल्प 1:
नाथ संभुधनु भंज निहारा। होइहि केउ एक दास तुमारा ॥
आयेसु काह कहिअ किन मोही। सुनि रिसाइ बोले मुनि कोही ॥
सेवकु सो जो करै सेवकाई। अरिकरनी करि करिअ लराई ॥
सुनहु राम जेहि सिवधनु तोरा। सहसबाहु सम सो रिपु मोरा ॥
अथवा
विकल्प 2:
उगलिया माँ की कराती रही हैं मधुपर्क
देखते तुम इधर कनखी मार
और होती जब कि आँखे चार
तब तुम्हारी दंतुरित मुसकान
मुझे लगती बड़ी ही छविमान।
प्रश्न 19: [3 अंक]
निम्नलिखित गद्यांश की सप्रसंग व्याख्या लिखिए :
विकल्प 1:
बार-बार सोचते, क्या होगा उस कौम का जो अपने देश की खातिर घर-गृहस्थी जवानी-जिंदगी सब कुछ होम देने वालों पर भी हँसती है और अपने लिए बिकने के मौके ढूँढ़ती है।
अथवा
विकल्प 2:
वैदिक इतिहास में शहनाई का कोई उल्लेख नहीं मिलता इसे संगीत शास्त्रांतर्गत 'सुषिर-वाद्यों' में गिना जाता है। अरब देश में फूंककर बजाए जाने वाले वाद्य जिसमें नाड़ी (नरकट या रीड) होती है, को 'नय' बोलते हैं। शहनाई को 'शाहनेय' अर्थात् सुषिर वाद्यों में 'शाह' की उपाधि दी गई है।
प्रश्न 20: [3 अंक]
'स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत' विषय पर अनुच्छेद लिखिए।
अथवा
'कम्प्यूटर का उपयोग' के संबंध में शिक्षक व छात्र के बीच संवाद लिखिए।
प्रश्न 21: [4 अंक]
निम्नलिखित अपठित गद्यांश अथवा काव्यांश को पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
विकल्प 1 (गद्यांश):
मन की एकाग्रता की समस्या सनातन है। आज के प्रौद्योगिकी युग में जहाँ भौतिक उन्नति की संभावनाएँ अपार हैं, ऐसे में छात्र जब अध्ययन करने बैठता है, तब उसके मन को अनेक तरह के विचार घेरने लगते हैं। वह सोचता है, इस अर्थ प्रधान युग में मुझे उत्कृष्ट पद प्राप्ति के लिए एकाग्र मन से पढ़कर परीक्षा में उच्चतम श्रेणी प्राप्त करना आवश्यक है। लेकिन वह जब पढ़ने बैठता है तो क्रिकेट, सिनेमा या मित्र मण्डली की मौजमस्ती के विचार में उसका मन भटकने लगता है। मन का यह विचलन बुद्धि की एकाग्रता भंग कर देता है।
प्रश्न :-
(i) उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।
(ii) उत्कृष्ट पद की प्राप्ति के लिये किस प्रकार से पढ़ना आवश्यक है ?
(iii) उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।
अथवा
विकल्प 2 (काव्यांश):
रत्नमयी वसुधा पर
चलने को चरण दिये
बैठी उस क्षितिज पार
लक्ष्मी, शृंगार किये
नदियों ने चलकर ही
सागर का रूप लिया
मेघों ने चलकर ही
धरती को गर्भ दिया
प्रश्न :-
(i) उपर्युक्त काव्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।
(ii) क्षितिज पार श्रृंगार किये कौन बैठी है?
(iii) उपर्युक्त काव्यांश का भावार्थ लिखिए।
प्रश्न 22: [4 अंक]
अपने नगर के नगरपालिका अधिकारी को अपने वार्ड में व्याप्त गंदगी को दूर करवाने हेतु एक शिकायती पत्र लिखिए।
अथवा
अपने प्रिय मित्र को वार्षिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर बधाई पत्र लिखिए।
प्रश्न 23: [4 अंक]
निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिएः (लगभग 120 शब्दों में)
(i) पर्यावरण प्रदूषण
(ii) कम्प्यूटर का महत्व
(iii) वर्तमान समय में विज्ञान का महत्व
(iv) जीवन में खेलों का महत्व
(v) नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति
👇👇👇👇क्लिक कर डाउनलोड करे। 👇👇👇
कक्षा 10वी हिन्दी गत वर्षों के प्रश्न पत्र हल सहित
#MPBoard #Class10thHindi #HindiPaper2025 #SetASolution #MPBoard2025 #HindiGrammar #MCQsSolution #mpboardbhopalimp #कक्षा10वींहिंदी #हिंदीपेपर
#MPBoard #Class10thHindi #HindiQuestionPaper2025 #SetASolution #MPBoardExam2025 #HindiModelPaper2025 #PreviousYearPaperHindi #VIMPQuestionsClass10 #HindiGrammarNotes #MCQSHindi10th #HindiVyakaran #ObjectiveQuestions #MPBSE10thHindi #NCERTHindiSolution
MP Board, Class 10th Hindi, Hindi Question Paper 2025, MP Board 2025, Hindi Set A Solution, कक्षा 10वीं हिंदी, हिंदी पेपर 2025, High School Exam 2025, MP Board 10th Hindi Full Solution, Hindi Grammar Solution, Objective Questions Hindi 10th, MCQs Solution, mpboardbhopalimp
Comments
Post a Comment